केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) की बैठक

  • 04 Jul 2026

3 जुलाई, 2026 को केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) ने नई दिल्ली में अपनी 5वीं कार्यकारी समिति बैठक आयोजित की। यह बैठक आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा की अध्यक्षता में हुई।

  • बैठक में आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान, वैज्ञानिक संचार और डिजिटल शासन को बढ़ावा देने वाली तीन प्रमुख पहलों की शुरुआत की गई।
  • यह बैठक भारत केसाक्ष्य-आधारित आयुर्वेद अनुसंधान तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
  • केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (CCRAS) आयुष मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वायत्त संगठन है।
  • CCRAS भारत में आयुर्वेद से संबंधित अनुसंधान एवं विकास(R&D) का शीर्ष निकाय है।