SC विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना

  • 07 Jul 2026

5 जुलाई, 2026 को पंजाब सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से प्रारंभ करने की घोषणा की।

  • इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा किसी भी योग्य छात्र को आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न होने देना है।
  • योजना के अंतर्गत आवेदन 1 जुलाई, 2026 से राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर स्वीकार किए जा रहे हैं।
  • पात्र विद्यार्थी 15 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि त्रुटिपूर्ण आवेदनों में 30 नवंबर, 2026 तक संशोधन किया जा सकेगा।
  • शैक्षणिक संस्थानों को 30 नवंबर, 2026 तक संस्थान स्तर का सत्यापन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • जिला, राज्य एवं मंत्रालय स्तर के नोडल अधिकारियों द्वारा अंतिम सत्यापन 15 दिसंबर, 2026 तक पूरा किया जाएगा।