पंडवानी लोकगायिका तीजन बाई का निधन

  • 07 Jul 2026

5 जुलाई, 2026 को प्रख्यात पंडवानी लोकगायिका तीजन बाई का लंबी बीमारी के बाद रायपुर में 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

  • वे छत्तीसगढ़ से पद्म विभूषण प्राप्त करने वाली एकमात्र व्यक्तित्व थीं।
  • उनका जन्म 8 अगस्त, 1956 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अटारी पाटन गांव में हुआ था।
  • उन्होंने अपने दादा बृजलाल परधी से पंडवानी की शिक्षा प्राप्त की और 13 वर्ष की आयु से इसका प्रदर्शन प्रारंभ किया।
  • पंडवानी छत्तीसगढ़ की एक पारंपरिक लोकगायन शैली है, जिसमें संगीत, कथावाचन और नाटकीय प्रस्तुति के माध्यम से महाभारत की कथाओं का वर्णन किया जाता है।
  • उन्होंने उम्मीद सिंह देशमुख से औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा दुर्ग जिले के ग्राम चंद्रखुरी में अपनी पहली सार्वजनिक प्रस्तुति दी।