DoT की “समृद्ध ग्राम” पहल को WSIS पुरस्कार 2026

  • 10 Jul 2026

जुलाई 2026 में दूरसंचार विभाग (DoT) की प्रमुख पहल “समृद्ध ग्राम: भारतनेट समर्थित एकीकृत फिजिटल सेवा वितरण मॉडल” ने WSIS पुरस्कार 2026 जीता। यह पुरस्कार एक्शन लाइन C6 - सक्षम वातावरण श्रेणी के अंतर्गत प्रदान किया गया।

  • WSIS पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) के नेतृत्व वाली विश्व सूचना समाज शिखर सम्मेलन प्रक्रिया के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं।
  • ये पुरस्कार उन परियोजनाओं को मान्यता देते हैं, जो सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) का प्रभावी उपयोग करती हैं।
  • समृद्ध ग्राम भारतनेट नेटवर्क पर आधारित एक ग्रामीण डिजिटल परिवर्तन पहल है, जिसका उद्देश्य ग्राम स्तर पर डिजिटल और भौतिक सेवाओं के एकीकृत फिजिटल (Phygital) वितरण को सक्षम बनाना है।