राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभंकर: मयूर

  • 15 Jul 2026

14 जुलाई, 2026 को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 के आधिकारिक शुभंकर ‘मयूर’ का अनावरण किया।

  • भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर से प्रेरित यह शुभंकर ऊर्जा, आतिथ्य, एकता और खेल भावना का प्रतीक है।
  • शुभंकर के पंखों में भाग लेने वाले राष्ट्रमंडल देशों के ध्वजों को शामिल किया गया है, जो मित्रता और सद्भाव को दर्शाते हैं।
  • 22वीं राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 27 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 तक किया जाएगा।
  • इस चैंपियनशिप का संयुक्त आयोजन दिल्ली सरकार और भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (TTFI) द्वारा किया जा रहा है।