यूक्रेन के नए प्रधानमंत्री: सेरही कोरेत्स्की

  • 18 Jul 2026

16 जुलाई, 2026 को यूक्रेन की संसद ने व्यापक मंत्रिमंडलीय फेरबदल के तहत सेरही कोरेत्स्की (Serhii Koretskyi) को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त करने की मंजूरी दी।

  • राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने सेरही कोरेत्स्की को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया।
  • सेरही कोरेट्स्की मई 2025 से यूक्रेन की राष्ट्रीय तेल एवं गैस कंपनी, नाफ्टोगाज़ (Naftogaz) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में कार्यरत थे।
  • यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई जब राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की द्वारा रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव (Mykhailo Fedorov) को केवल 6 माह के कार्यकाल के बाद पद से हटाए जाने के विरोध में सैकड़ों प्रदर्शनकारी संसद भवन के बाहर एकत्र हुए।