युद्धाभ्यास ‘पिच ब्लैक 2026’

  • 20 Jul 2026

20 जुलाई, 2026 को भारतीय वायु सेना ने ऑस्ट्रेलिया के डार्विन स्थित रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पर आयोजित बहुराष्ट्रीय वायु युद्धाभ्यास ‘पिच ब्लैक 2026’ में भाग लेना शुरू किया।

  • यह युद्धाभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त, 2026 तक उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है।
  • भारत ने इसमें राफेल बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान, सी-17 ग्लोबमास्टर-III रणनीतिक परिवहन विमान तथा आईएल-78 हवा में ईंधन भरने वाले विमान तैनात किए हैं।
  • भारतीय वायुसेना के दल में पायलट, अभियंता, तकनीशियन, नियंत्रक तथा अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं।
  • इसका उद्देश्य भाग लेने वाली वायु सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता, सैन्य बलों के समन्वय तथा परिचालन संबंधी श्रेष्ठ प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।