अंतरराष्ट्रीय विज्ञान ओलंपियाड में भारत का शानदार प्रदर्शन

  • 20 Jul 2026

19 जुलाई, 2026 को भारतीय विद्यार्थियों ने 58वें अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड तथा 37वें अंतरराष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक, जिनमें 5 स्वर्ण पदक शामिल हैं, जीते।

  • अंतरराष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में भारत के सभी चार प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
  • भारत पदक तालिका में चीन, वियतनाम तथा रूस के व्यक्तिगत प्रतिभागी समूह-बी के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहा।
  • स्वर्ण पदक विजेताओं में देबदत्त प्रियदर्शी (ओडिशा), हर्षित सिंगला (पंजाब), कबीर चिल्लर (दिल्ली) तथा संदीप कुची (तेलंगाना) शामिल हैं।
  • अंतरराष्ट्रीय जीव विज्ञान ओलंपियाड में भारत ने एक स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक जीते।