‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ का शुभारंभ

  • 22 Jul 2026

21 जुलाई, 2026 को केंद्र सरकार ने ₹175.45 करोड़ की लागत से ‘मिशन गोल्डन स्पाइस’ शुरू किया, जिसका उद्देश्य मेघालय की GI टैग प्राप्त लकडोंग हल्दी को वैश्विक स्तर पर प्रीमियम मसाले के रूप में स्थापित करना है।

मुख्य बिंदु

  • यह 5 वर्षीय मिशन (2025–2030) लकडोंग हल्दी की खेती, प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और विपणन को सुदृढ़ करेगा।
  • इसका उद्देश्य मेघालय कोउच्च करक्यूमिन (Curcumin) युक्त जैविक हल्दीका वैश्विक केंद्र बनाना है।
  • लकडोंग हल्दी में7–10% करक्यूमिन होता है, जो वैश्विक औसत का लगभग चार गुना है।
  • मिशन के तहत खेती का क्षेत्रफल 2,500 हेक्टेयर से बढ़ाकर 7,500 हेक्टेयर तथा किसानों की आय₹30–40 प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर लगभग ₹80 प्रति किलोग्राम करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • परियोजना के अंतर्गत आधुनिक प्रसंस्करण इकाइयाँ, करक्यूमिन निष्कर्षण संयंत्र, कोल्ड चेन, ब्रांडिंग, GI का व्यावसायीकरण तथा घरेलू एवं निर्यात बाजारों से बेहतर संपर्क विकसित किया जाएगा।