‘जेम्स ऑफ इंडिया’ चैलेंज के पायलट चरण की शुरुआत

  • 22 Jul 2026

21 जुलाई, 2026 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के जिलों की वास्तविक कहानियों को डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से ‘जेम्स ऑफ इंडिया’ चैलेंज के पायलट चरण की शुरुआत की।

मुख्य बिंदु

  • इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की पहचान करना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा उनके माध्यम से जिलों की संस्कृति, विरासत, पर्यटन, परंपराओं और इतिहास को प्रदर्शित करना है।
  • यह पहलWAVES OTT पारिस्थितिक तंत्र के अंतर्गतMyWAVES प्लेटफॉर्म पर संचालित की जाएगी।
  • पायलट चरण मेंअंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव तथा लद्दाख को शामिल किया गया है।
  • इसका क्रियान्वयनप्रसार भारती, माय भारत, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, यूट्यूब तथा मेटा के सहयोग से किया जाएगा।
  • प्रत्येक जिले से अधिकतम20 विजेताओं को ₹50,000, प्रत्येक सहभागी राज्य/केंद्रशासित प्रदेश के एक विजेता को ₹2 लाख तथा राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को ₹5 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।