WTO में भारत की 8वीं व्यापार नीति समीक्षा

  • 22 Jul 2026

21 जुलाई, 2026 को विश्व व्यापार संगठन (WTO) में आयोजित 8वीं व्यापार नीति समीक्षा (Trade Policy Review) के दौरान भारत ने नियम-आधारित, पारदर्शी और भेदभाव-रहित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

  • भारत ने व्यापार समझौतों के विस्तारित नेटवर्क, उदार प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) व्यवस्था तथा दक्षिण-दक्षिण सहयोगको मजबूत करने के अपने प्रयासों पर प्रकाश डाला।
  • व्यापार नीति समीक्षा (TPR) WTO की एक व्यवस्था है, जिसके अंतर्गत सदस्य देशों की व्यापार नीतियों और प्रथाओं की समय-समय पर समीक्षा की जाती है।
  • भारत ने वैश्विक व्यापार संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए WTO को प्रमुख मंच बताया।
  • भारत ने समावेशी वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में स्वयं को एक विश्वसनीय एवं भरोसेमंद भागीदार बताया।