बच्चों के स्वस्थ आहार पर नीति दस्तावेज जारी

  • 23 Jul 2026

22 जुलाई, 2026 को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय पोषण संस्थान (ICMR-NIN) के नेतृत्व वाले ‘लेट्स फिक्स आवर फूड कंसोर्टियम’ ने ‘भारत में बच्चों और किशोरों के लिए स्वस्थ आहार एवं खाद्य वातावरण को बढ़ावा देने हेतु प्राथमिक नीतिगत कार्रवाइयाँ’ शीर्षक से एक नीति दस्तावेज जारी किया।

मुख्य बिंदु

  • इसमें बच्चों और किशोरों के लिए स्वस्थ खाद्य वातावरण विकसित करने और बेहतर आहार व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए साक्ष्य-आधारित सुझाव दिए गए हैं।
  • नीति दस्तावेज को नई दिल्ली में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. एम. श्रीनिवास ने जारी किया।
  • यह दस्तावेज लगभग तीन वर्षों के बहु-विषयक शोध, हितधारकों के परामर्श और नीतिगत संवाद पर आधारित है।
  • लेट्स फिक्स आवर फूड कंसोर्टियम की स्थापना भारत में स्वस्थ खाद्य वातावरण के लिए साक्ष्य तैयार करने और नीतिगत कार्रवाई को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।
  • इसका विशेष ध्यान बच्चों और किशोरों पर है।
  • नीतिगत प्राथमिकताओं का उद्देश्य आहार संबंधी गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए समन्वित और साक्ष्य-आधारित कार्रवाई को बढ़ावा देना है।