अनुराग जैन नीति आयोग के CEO नियुक्त

  • 23 Jul 2026

22 जुलाई, 2026 को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया।

  • उनका कार्यकाल दो वर्ष या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।
  • उन्होंने निधि छिब्बर का स्थान लिया, जो बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम के पद छोड़ने के बाद नीति आयोग के CEO का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।
  • अप्रैल 2026 में केंद्र सरकार ने अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को नीति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।
  • उन्होंने सुमन के. बेरी का स्थान लिया।
  • राजीव गौबा, प्रोफेसर के.वी. राजू, प्रोफेसर गोवर्धन दास, डॉ. एम. श्रीनिवास और प्रोफेसर अभय करंदीकर को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया गया।