स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020

  • 03 Oct 2020

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 2 अक्टूबर, 2020 को स्वच्छ भारत दिवस मनाया गया तथा स्वच्छ भारत पुरस्कार 2020 प्रदान किए गए।

  • विभिन्न श्रेणियों और अभियानों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों, जिलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों तथा अन्य को स्वच्छ भारत पुरस्कार प्रदान किए।

स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय अभियान: गुजरात (सर्वश्रेष्ठ राज्य); तिरुनेलवेली, तमिलनाडु (सर्वश्रेष्ठ जिला); मध्य प्रदेश में उज्जैन का खाचरौद (सर्वश्रेष्ठ ब्लॉक); तमिलनाडु सलेम में चिन्नानूर (सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत)।

  • यह अभियान 1 नवंबर, 2019 से 30 अप्रैल, 2020 तक चलाया गया।

सामुदायिक शिक्षा अभियान: सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में उत्तर प्रदेश (गरीब कल्याण रोजगार अभियान- जीकेआरए) और गुजरात (गैर-जीकेआरए); सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में प्रयागराज (जीकेआरए) और बरेली (गैर-जीकेआरए) तथा सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत असम में बोरीगांव, बोंगईगांव।

  • यह अभियान 15 जून से 15 सितंबर, 2020 तक चलाया गया।

गंदगी मुक्त भारत अभियान: तेलंगाना को अधिकतम श्रमदान भागीदारी के लिए शीर्ष पुरस्कार, वहीं हरियाणा को अधिकतम ओडीएफ प्लस गांव घोषित करने के लिए प्रथम पुरस्कार।

  • पंजाब के मोगा जिला को दीवार पर चित्रों के माध्यम से अधिकतम आईईसी (सूचना और शिक्षा) संदेशों को प्रसारित करने के लिए प्रथम पुरस्कार।
  • 8 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सप्ताह भर का गंदगी मुक्त भारत अभियान चलाया गया।