ट्राइब्स इंडिया ई-मार्केटप्लेस

  • 03 Oct 2020

केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने 2 अक्टूबर, 2020 को ‘ट्राइब्स इंडिया ई-मार्केटप्लेस’ का शुभारंभ किया।

लक्ष्य: देशभर में विभिन्न हस्तकला, प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की खरीद के लिए 5 लाख जनजातीय उत्पादकों को शामिल करना और सर्वोच्च गुणवत्ता वाले जनजातीय उत्पादकों को प्रस्तुत करना।

  • पूरे भारत में ‘ट्राइब्स इंडिया’ बिक्री केन्द्रों की संख्या को बढ़ाकर 124 किया गया है। कोलकाता और ऋषिकेश में दो नए ट्राइब्स इंडिया बिक्री केन्द्रों का उद्घाटन किया गया।
  • झारखंड के ‘पाकुड़’ जिले के ‘संथाल’ और ‘पहाड़िया’ जनजातीय समुदाय के सदस्यों द्वारा संग्रहित अपने स्वयं के बहु-पुष्पीय शहद अब ट्राइब्स इंडिया बिक्री केंद्रों पर उपलब्ध होंगे।
  • ट्राइफेड (ट्राइब्स इंडिया) अब भारत के लिए अमेजन के नवाचार कार्यक्रम ‘विक्रेता फ्लेक्स’ से भी जुड़ेगा, जो ग्राहकों के लिए उत्पादों के व्यापक वर्गीकरण और अमेजन के वितरण तंत्र का लाभ उठाने की पेशकश करता है।