16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक संपन्न

  • 24 Jul 2026

23 जुलाई, 2026 को भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत चंडीगढ़ में आयोजित 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक का समापन हुआ। इस दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणालियों में सहयोग बढ़ाने के लिए 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रिस्तरीय घोषणा को अपनाया गया।

  • बैठक का आयोजन भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की थीम "लचीलापन, नवाचार, सहयोग एवं धारणीयता का निर्माण" (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability) के अंतर्गत किया गया।
  • 16वीं ब्रिक्स स्वास्थ्य मंत्रिस्तरीय घोषणा में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (UHC), महामारी तैयारी, डिजिटल स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा तथा दवाओं एवं टीकों तक समान पहुंच पर सहयोग की पुष्टि की गई।
  • बैठक में बड़े संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं प्रतिक्रिया के लिए ब्रिक्स एकीकृत प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली हेतु एक उप-कार्य समूह (Sub-Working Group) के गठन का समर्थन किया गया।