भारत और रोमानिया के मध्य तीन सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर

  • 25 Jul 2026

23 जुलाई, 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और रोमानिया के राष्ट्रपति निकुशोर दान के बीच बुखारेस्ट में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा तथा खेल से संबंधित तीन सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्य बिंदु

  • दोनों देशों ने सात दशक से अधिक पुराने आपसी विश्वास, सम्मान और मजबूत जन-से-जन संबंधों पर आधारित साझेदारी की पुनः पुष्टि की।
  • दोनों देशों ने अगले तीन वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने पर सहमति व्यक्त की।
  • विनिर्माण, औषधि, स्वास्थ्य, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, कृषि, उर्वरक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी।
  • दोनों पक्षों ने माना कि प्रस्तावित भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA) व्यापार, निवेश, उद्योग तथा कुशल पेशेवरों के लिए नए अवसर सृजित करेगा।