मंत्रिमंडल ने ‘भव्य-रसायन’ योजना को मंजूरी दी

  • 25 Jul 2026

24 जुलाई, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक पार्क स्थापित करने के लिए ‘भारत औद्योगिक विकास योजना-रसायन’ (भव्य-रसायन योजना) को ₹3,030 करोड़ के परिव्यय के साथ मंजूरी दी।

मुख्य बिंदु

  • इस योजना का उद्देश्य भारत के रसायन विनिर्माण पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ करना तथा वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए तीन विश्वस्तरीय रासायनिक पार्क स्थापित करना है।
  • योजना का कुल परिव्यय ₹3,030 करोड़ है, जिसमें ₹3,000 करोड़ अवसंरचना विकास तथा ₹30 करोड़ प्रशासनिक व्यय के लिए निर्धारित हैं।
  • योजना का क्रियान्वयन वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक 5 वर्षों की अवधि में किया जाएगा।
  • रासायनिक पार्कों का विकास चैलेंज रूट के तहत राज्य सरकारों द्वारा किया जाएगा। केंद्र सरकार प्रत्येक पार्क के लिए अधिकतम ₹1,000 करोड़ का अनुदान देगी, बशर्ते राज्य सरकार का न्यूनतम योगदान ₹500 करोड़ हो।
  • प्रत्येक पार्क का न्यूनतम क्षेत्रफल 8 वर्ग किमी (2,000 एकड़) होगा तथा इसमें प्लग-एंड-प्ले अवसंरचना, साझा उपयोगिताएँ एवं औद्योगिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।
  • पार्कों में साझा अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र, खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन तथा उपचार, भंडारण एवं निपटान सुविधाएँ विकसित की जाएँगी, जिससे पर्यावरणीय रूप से सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।