इलेक्ट्रॉनिक फैमिली रजिस्टर एवं फैमिली रजिस्टर प्रमाण-पत्र

  • 29 Jul 2026

25 जुलाई, 2026 को तेलंगाना सरकार ने सरकारी सेवाओं तक नागरिकों की पहुँच को सरल बनाने तथा परिवार की संरचना का प्रमाणित डिजिटल अभिलेख उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्यव्यापी इलेक्ट्रॉनिक तेलंगाना फैमिली रजिस्टर (Electronic Telangana Family Register) एवं फैमिली रजिस्टर प्रमाण-पत्र (Family Register Certificate-FRC) की शुरुआत की।

  • फैमिली रजिस्टर का संधारण नागरिक आपूर्ति विभाग के खाद्य सुरक्षा कार्ड (Food Security Card-FSC)/राशन कार्ड डेटाबेस के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से किया जाएगा।
  • खाद्य सुरक्षा कार्ड (FSC) संख्या को ही फैमिली रजिस्टर पहचान संख्या (Family Register Identification Number) के रूप में उपयोग किया जाएगा।
  • रजिस्टर में परिवार के सदस्यों के नाम, परिवार प्रमुख से संबंध, आयु, जन्म तिथि, लिंग, आधार विवरण तथा आवासीय पता जैसी जानकारी दर्ज होगी।
  • नागरिक ‘मी सेवा’ (MeeSeva) केंद्रों, ऑनलाइन पोर्टल अथवा मोबाइल ऐप के माध्यम से राशन कार्ड संख्या एवं निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे।