केंद्र सरकार ने चीनी के भंडारण पर सीमा निर्धारित की
- 29 Jul 2026
28 जुलाई, 2026 को केंद्र सरकार ने 1 अगस्त से 30 नवंबर, 2026 तक चीनी व्यापारियों पर स्टॉक होल्डिंग लिमिट (Stock Holding Limits) लागू करने की घोषणा की, ताकि जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके, सट्टेबाज़ी नियंत्रित हो तथा उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर चीनी उपलब्ध कराई जा सके।
मुख्य बिंदु
- निर्णय का कारण: सरकार के अनुसार हाल के दिनों में मिल-स्तर (Ex-mill) पर चीनी की कीमतों में वृद्धि वास्तविक मांग एवं आपूर्ति के बजाय जमाखोरी, सट्टा कारोबार तथा पेपर ट्रेडिंग के कारण हुई।
- उद्देश्य: इस कदम का उद्देश्य कृत्रिम कमी (Artificial Scarcity) को रोकना, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना तथा उचित मूल्य पर चीनी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
- स्टॉक की घोषणा: चीनी व्यापारियों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर अपने चीनी भंडार की घोषणा करनी होगी तथा प्रत्येक सप्ताह स्टॉक की अद्यतन जानकारी देनी होगी।
- सरकार का आकलन: सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में घरेलू आवश्यकता की पूर्ति के लिए पर्याप्त चीनी भंडार उपलब्ध है।
- बाज़ार निगरानी: स्टॉक सीमा लागू रहने की अवधि के दौरान मंत्रालय चीनी की उपलब्धता एवं कीमतों पर सतत निगरानी रखेगा तथा बाज़ार की स्थिरता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


