कवक की नई प्रजाति ‘माइक्रोपोरेलस कोल्हापुरेंसिस’ की खोज
- 29 Jul 2026
हाल ही में शोधकर्ताओं ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में ‘माइक्रोपोरेलस कोल्हापुरेंसिस’ (Microporellus kolhapurensis) नामक पॉलीपोर (ब्रैकेट) कवक की नई प्रजाति की खोज की है, जिससे पश्चिमी घाट की जैव विविधता में एक नई प्रजाति जुड़ गई है।
मुख्य बिंदु
- इस नई कवक प्रजाति की खोज कोल्हापुर जिले के भुदरगढ़ तालुका में हुई तथा इसका नाम कोल्हापुर जिले के नाम पर रखा गया।
- इस प्रजाति की खोज राजाराम कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. अंजलि पाटिल तथा शोधार्थी योगेश पाटिल ने की। उनका शोध भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) की शोध पत्रिका ‘नेलम्बो’ (Nelumbo) में प्रकाशित हुआ।
- यह कवक अजरा सीमा के निकट बेदिव क्षेत्र में सड़ती हुई लकड़ी पर उगता हुआ पाया गया।
- यह एक सैप्रोट्रॉफिक (Saprotrophic) कवक है, जो मृत एवं सड़ते-गलते कार्बनिक पदार्थों का अपघटन कर पोषण प्राप्त करता है तथा वन पारिस्थितिक तंत्र में पोषक तत्वों के पुनर्चक्रण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- शोधकर्ताओं के अनुसार, यह खोज क्षेत्र की जैव विविधता को समृद्ध करती है तथा महाराष्ट्र में कवक अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करेगी।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


