क्वांटम संचार में नई प्रगति: GCP रूपरेखा का विकास

  • 07 Aug 2026

अगस्त 2026 में कोलकाता स्थित बोस इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों ने जनरल कंकरेन्स परकोलेशन (General Concurrence Percolation–GCP) नामक एक नई सैद्धांतिक रूपरेखा विकसित की है, जिसका उद्देश्य कम नेटवर्क संसाधनों का उपयोग करते हुए क्वांटम कनेक्टिविटी को सुदृढ़ बनाकर लंबी दूरी के क्वांटम संचार को अधिक प्रभावी बनाना है।

मुख्य बिंदु

  • उद्देश्य: क्वांटम संचार नेटवर्क के लिए जनरल कंकरेन्स परकोलेशन (GCP) नामक नए प्रोटोकॉल का उद्देश्य कम नेटवर्क संसाधनों एवं कम प्रारंभिक एंटैंगलमेंट (Entanglement) के साथ लंबी दूरी के क्वांटम संचार को अधिक प्रभावी बनाना है।
  • कार्यप्रणाली: वर्तमान विधियों के विपरीत, GCP मध्यवर्ती नेटवर्क नोड्स को हटाने के बजाय ज्यामितीय रूटिंग रणनीति के माध्यम से सबसे छोटे संचार मार्ग पर क्वांटम एंटैंगलमेंट को सुदृढ़ करता है।
  • प्रमुख लाभ: यह नेटवर्क की भौतिक संरचना में परिवर्तन किए बिना अधिक सशक्त एवं दक्ष क्वांटम संचार नेटवर्क उपलब्ध कराता है।
  • सत्यापन: कंप्यूटर सिमुलेशन से पता चला कि GCP पूरे क्वांटम नेटवर्क को जोड़ने के लिए आवश्यक न्यूनतम एंटैंगलमेंट सीमा को कम कर देता है।