ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की 10वीं बैठक का आयोजन

  • 07 Aug 2026

6 अगस्त, 2026 को भारत की ब्रिक्स 2026 अध्यक्षता के अंतर्गत जयपुर में आयोजित ब्रिक्स उद्योग मंत्रियों की 10वीं बैठक में सदस्य देशों ने औद्योगिक सहयोग को सुदृढ़ करने तथा ब्रिक्स देशों में लचीले, नवाचार-आधारित एवं सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त घोषणा-पत्र (Joint Declaration) को अपनाया।

  • ब्रिक्स सदस्य देशों ने उद्योग मंत्रियों की 10वीं बैठक के संयुक्त घोषणा-पत्र को अपनाते हुए औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने तथा व्यावहारिक सहयोग तंत्रों के क्रियान्वयन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
  • इस बैठक के साथ नई औद्योगिक क्रांति हेतु ब्रिक्स साझेदारी (BRICS Partnership on New Industrial Revolution–PartNIR) के अंतर्गत मंत्रिस्तरीय बैठकों का समापन हुआ।
  • सदस्य देशों ने ब्रिक्स देशों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSMEs) पारिस्थितिक तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए MSME कार्य समूह (SME Working Group) के सहयोग रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।