अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण

  • 07 Aug 2026

6 अगस्त, 2026 को भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (MRBM) ‘अग्नि-4’ का सफल परीक्षण किया, जिससे इसकी परिचालन एवं तकनीकी क्षमताओं का सफल सत्यापन हुआ।

मुख्य बिंदु

  • संचालन एजेंसी: यह परीक्षण सामरिक बल कमान (SFC) के तत्वावधान में किया गया।
  • सत्यापन: परीक्षण के दौरान मिसाइल के सभी परिचालन एवं तकनीकी मानकों का सफलतापूर्वक सत्यापन किया गया।
  • मिसाइल की विशेषताएँ: अग्नि-4 दो चरणों वाली, सतह-से-सतह बैलिस्टिक मिसाइल है, जो ठोस ईंधन रॉकेट मोटरों से संचालित होती है।
  • मारक क्षमता: इस मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 4,000 किमी तक है, जिससे भारत की सामरिक प्रतिरोधक क्षमता और सुदृढ़ होती है।
  • महत्त्व: यह सफल परीक्षण भारत के स्वदेशी मिसाइल कार्यक्रम को और मजबूत बनाते हुए उसकी सामरिक रक्षा क्षमताओं को नई मजबूती प्रदान करता है।