‘जन विश्वास अभियान’ का शुभारंभ

  • 08 Aug 2026

7 अगस्त, 2026 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने छिंदवाड़ा से 6 माह की अवधि वाले ‘जन विश्वास अभियान’ का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य प्रशासन और नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को मजबूत करना, शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार करना है।

  • अभियान के तहत मंत्री, वरिष्ठ नौकरशाह एवं जिला अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र में जाकर नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी शिकायतों का समाधान करेंगे तथा सरकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे।
  • उद्देश्य: इस अभियान का उद्देश्य प्रत्यक्ष संवाद को मजबूत करना, शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करना, सरकारी योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त करना तथा प्रशासनिक जवाबदेही को बढ़ाना है।