भारत-चीन ने सीमा मामलों पर WMCC की 36वीं बैठक की

  • 08 Aug 2026

6 अगस्त, 2026 को भारत और चीन ने नई दिल्ली में भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र (Working Mechanism for Consultation and Coordination–WMCC) की 36वीं बैठक आयोजित की।

मुख्य बिंदु

  • सीमा की स्थिति: दोनों पक्षों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर वर्तमान स्थिति पर चर्चा की तथा इस बात पर जोर दिया कि द्विपक्षीय संबंधों के समग्र विकास के लिए शांति एवं स्थिरता बनाए रखना आवश्यक है।
  • संचार तंत्र: दोनों देशों ने मुद्दों के समाधान एवं गलतफहमियों को रोकने के लिए WMCC तथा स्थानीय कमांडर स्तर की बैठकों सहित मौजूदा राजनयिक एवं सैन्य संचार माध्यमों का उपयोग जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।
  • सीमा संबंधी चर्चा: बैठक में 24वीं विशेष प्रतिनिधि (SR) वार्ता के अनुवर्ती कदम के रूप में सीमा निर्धारण, सीमा प्रबंधन, तंत्र निर्माण तथा सीमा-पार सहयोग से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।