3D-प्रिंटेड अस्थि प्रत्यारोपण के लिए जैव-प्रेरित लेप
- 18 Aug 2026
हाल ही में IIT मंडी के शोधकर्ताओं ने 3D-प्रिंटेड अस्थि प्रत्यारोपणों (3D-Printed Bone Implants) के लिए एक जैव-प्रेरित सतही लेप (Bio-Inspired Surface Coating) विकसित किया है, जो बैक्टीरिया को यांत्रिक रूप से नष्ट करने तथा प्रत्यारोपण के अस्थियों (हड्डियों) के साथ एकीकरण को बेहतर बनाने में सक्षम हो सकता है। यह शोध ‘केमिकल इंजीनियरिंग’ नामक जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
मुख्य बिंदु
- जैव-प्रेरित लेप: इस लेप में जैव-अवक्रमणीय प्लास्टिक के ढाँचे पर समुद्री अर्चिन जैसे दिखाई देने वाली अत्यंत सूक्ष्म हाइड्रॉक्सीएपेटाइट संरचनाएँ लगाई गई हैं।
- दोहरा लाभ: यह तकनीक बैक्टीरियल संक्रमण एवं प्रत्यारोपण के हड्डियों के साथ खराब एकीकरण—दोनों समस्याओं को संबोधित करती है।
- हाइड्रॉक्सीएपेटाइट: यह मानव हड्डियों का एक प्रमुख खनिज घटक है और अस्थि-अनुकूल खनिजीकरण में सहायक है।
- 3D-प्रिंटेड ढाँचा: शोधकर्ताओं ने पॉलीलैक्टिक एसिड (PLA) का उपयोग किया, जो एक जैव-अवक्रमणीय बहुलक है और व्यक्तिगत अस्थि दोषों के अनुरूप तैयार किया जा सकता है।
- बैक्टीरिया का विघटन: सुई जैसी संरचनाएँ बैक्टीरिया को यांत्रिक रूप से क्षतिग्रस्त कर सकती हैं और एंटीबायोटिक के बिना बैक्टीरियल उपनिवेशण को कम कर सकती हैं।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे


