भारत-अमेरिका नौसैन्य EOD अभ्यास 2026

  • 18 Aug 2026

14 अगस्त, 2026 को भारतीय नौसेना एवं अमेरिका नौसेना के मध्य विस्फोटक आयुध निष्क्रियकरण (EOD) अभ्यास का आठवाँ संस्करण केरल के कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में संपन्न हुआ।

  • द्विपक्षीय अभ्यास ने भारतीय एवं अमेरिकी नौसेनाओं के बीच पेशेवर सहयोग, परिचालन समन्वय एवं अंतर-संचालनीयता को मजबूत किया।
  • विस्फोटक आयुध निष्क्रियकरण (EOD) टीमों ने विशेष समुद्री अभियानों से संबंधित विशेषज्ञता एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान किया।
  • विषय विशेषज्ञ आदान-प्रदान में तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (IED), विस्फोटकों को सुरक्षित बनाने की प्रक्रियाओं तथा बारूदी सुरंगों के निष्क्रियकरण से संबंधित विषय शामिल रहे।
  • अभ्यास में समुद्री EOD अभियानों के लिए मानव रहित जलमग्न प्रणालियों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।
  • क्रॉस-ट्रेनिंग में मलबे की स्थिति का पता लगाना एवं बचाव, विशेष उपकरणों का उपयोग तथा स्लिदरिंग ऑपरेशन शामिल रहे।