CIC द्वारा उन्नत AppCoMS 2.0 पोर्टल का शुभारंभ

  • 18 Aug 2026

17 अगस्त, 2026 को केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) ने आरटीआई अपीलों एवं शिकायतों की डिजिटल प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए अपने उन्नत अपील एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (AppCoMS 2.0) पोर्टल का शुभारंभ किया।

  • यह पोर्टल सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत द्वितीय अपीलों एवं शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज करने तथा उनकी शुरुआत से अंत तक डिजिटल प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करता है।
  • आवेदक अपने ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नंबर से जुड़े उपयोगकर्ता खाते बना सकते हैं।
  • आवेदक मामले की समय-सीमा देख सकते हैं, दस्तावेजों तक पहुँच प्राप्त कर सकते हैं तथा सुनवाई की सूचनाओं और निर्णयों या आदेशों को डाउनलोड कर सकते हैं।
  • उन्नत प्रणाली डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र (DSC) के माध्यम से सूचनाओं एवं आदेशों पर डिजिटल हस्ताक्षर करने और उन्हें जारी करने की सुविधा प्रदान करती है।