मंत्रिमंडल द्वारा रेलवे एवं राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी

  • 20 Aug 2026

19 अगस्त, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ₹13,041 करोड़ की लागत वाली 5 अवसंरचना परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएँ एवं एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं।

मुख्य बिंदु

  • रेलवे परियोजनाएँ: चार मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएँ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश के आठ जिलों को कवर करेंगी।
  • खड़गपुर–भद्रक: खड़गपुर और भद्रक के बीच चौथी रेलवे लाइन विकसित की जाएगी।
  • भद्रक–हरिदासपुर: इस खंड पर चौथी रेलवे लाइन का निर्माण किया जाएगा।
  • गुम्मिडिपुंडी–गुडूर: इस खंड में तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन जोड़ी जाएगी।
  • कटक–पारादीप: इस मार्ग पर तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन विकसित की जाएगी।
  • रेलवे विस्तार: इन परियोजनाओं से भारतीय रेलवे नेटवर्क में लगभग 410 किलोमीटर की वृद्धि होगी।
  • परियोजना लागत: चार रेलवे परियोजनाओं पर अनुमानित ₹9,450 करोड़ का निवेश किया जाएगा।
  • पूर्णता: रेलवे परियोजनाओं को 2030–31 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • NH-22 उन्नयन: बिहार में NH-22 के मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–सोनबरसा खंड को चार लेन मानकों के अनुरूप उन्नत किया जाएगा।