‘फ्रेंड्स ऑफ MY भारत’ पहल

  • 20 Aug 2026

19 अगस्त, 2026 को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने दुनियाभर में भारतीय मूल के युवाओं को जोड़ने के लिए ‘फ्रेंड्स ऑफ MY भारत’ पहल शुरू की।

  • MY भारत के माध्यम से विकसित यह प्लेटफॉर्म भारतीय मूल के विद्यार्थियों एवं युवा पेशेवरों को स्वयंसेवा तथा राष्ट्र-निर्माण से जुड़े अवसरों से जोड़ता है।
  • पंजीकृत युवा अपने युवा क्लबों, संगठनों, गतिविधियों एवं सहभागिता के क्षेत्रों से संबंधित जानकारी साझा कर सकते हैं।
  • यह मंच शिक्षा, पर्यावरण, स्वास्थ्य जागरूकता, आपदा राहत एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे क्षेत्रों में स्वयंसेवा के अवसर प्रदान करता है।
  • इस प्लेटफॉर्म पर ‘नो योर इंडिया (Know Your India)’ नामक एक समर्पित अनुभाग है, जिसमें भारत की संस्कृति, विरासत, इतिहास, पर्यटन एवं प्रमुख नेताओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है।