वैश्विक भूमि पुनर्स्थापन के प्रयासों की धीमी प्रगति: IUCN

  • 21 Aug 2026

21 अगस्त, 2026 को अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) द्वारा जारी एक नए अध्ययन में पाया गया कि देशों ने अब तक 12.43 करोड़ हेक्टेयर (124.3 million hectares) क्षरित भूमि का पुनर्स्थापन किया है, जो उनकी संयुक्त पुनर्स्थापन प्रतिबद्धताओं का केवल 10.4% है।

मुख्य बिंदु

  • पुनर्स्थापित भूमि: देशों ने 12.43 करोड़ हेक्टेयर क्षरित भूमि का पुनर्वास किया है, जो लगभग फ्रांस के क्षेत्रफल के दोगुने के बराबर है।
  • वैश्विक लक्ष्य: देशों ने संयुक्त राष्ट्र के चार ढाँचों के तहत सामूहिक रूप से 1.2 अरब हेक्टेयर भूमि के पुनर्स्थापन की प्रतिबद्धता जताई है।
  • 2030 पर ध्यान: अधिकांश पुनर्स्थापन लक्ष्यों की समय-सीमा लगभग 2030 के आसपास निर्धारित है।
  • भूमि क्षरण: विश्व की लगभग 40% भूमि के क्षरित होने का अनुमान है।
  • प्रमुख कारण: वनाग्नि, सूखा, अत्यधिक चराई एवं जलवायु परिवर्तन भूमि क्षरण में योगदान करते हैं।
  • मंगोलिया: मंगोलिया की लगभग 77% भूमि क्षरित है और अत्यधिक चराई इस समस्या को और बढ़ा रही है।