राष्ट्रीय हैकाथॉन ‘टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026’ का शुभारंभ

  • 22 Aug 2026

21 अगस्त, 2026 को प्रादेशिक सेना (Territorial Army) ने रक्षा, साइबर सुरक्षा और सूचना क्षेत्र की उभरती चुनौतियों के समाधान विकसित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन ‘टेरियर साइबर क्वेस्ट 2026 (TCQ 3.0)’ का शुभारंभ किया।

मुख्य बिंदु

  • सहयोग: यह हैकाथॉन ‘साइबरपीस’ (CyberPeace) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और इसमें शिक्षाविदों, उद्योग, अनुसंधान क्षेत्र तथा सरकार से जुड़े प्रतिभागियों को शामिल किया गया है।
  • प्रमुख क्षेत्र: हैकाथॉन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, खतरा न्यूनीकरण तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए डिजिटल जागरूकता पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • स्वदेशी तकनीक: इस पहल का उद्देश्य भारत की रक्षा एवं सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुरूप स्वदेशी तकनीकी समाधान विकसित करने को बढ़ावा देना है।
  • प्रतियोगिता के तीन ट्रैक: प्रतियोगिता में बग हंटिंग, एआई कवच और क्रिएटर्स चैलेंज नामक तीन ट्रैक होंगे।