‘सौकार’ जानकी

  • 22 Aug 2026

21 अगस्त, 2026 को दिग्गज अभिनेत्री ‘सौकार’ जानकी का 94 वर्ष की आयु में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

  • फिल्मी करियर: जानकी का सात दशक लंबा फिल्मी करियर रहा, जिसमें उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ सिनेमा की 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया।
  • अभिनय की शुरुआत: उन्होंने वर्ष 1950 की तेलुगु फिल्म शवुकारु’ से अभिनय की शुरुआत की थी, जिसका निर्देशन एल. वी. प्रसाद ने किया था।
  • प्रमुख तमिल फिल्में: उनकी उल्लेखनीय तमिल फिल्मों में पुथिया परावई, नीरकुमिझी, एधिर नीचल, इरु कोडुगल और थिल्लू मुल्लू शामिल हैं।
  • प्रमुख तेलुगु फिल्में: तेलुगु सिनेमा में उनकी प्रमुख फिल्मों में रोजुलु मरायी, कन्याशुल्कम, पांडुरंग महात्म्यम और डॉक्टर चक्रवर्ती शामिल हैं।