प्लेटफॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट (PACT)

  • 08 Sep 2026

7 सितंबर, 2026 को नीति आयोग ने 5वें ई-फास्ट इंडिया समिट 2026 में ‘प्लेटफॉर्म फॉर एग्रीगेटिंग क्लीन ट्रांसपोर्ट’ (PACT) लॉन्च किया। यह पहल भारत में शून्य-उत्सर्जन ट्रकों की तैनाती को तेज करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

  • माल ढुलाई मांग का समेकन: PACT शिपर्स, लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं (LSPs) और संबंधित हितधारकों से माल ढुलाई की मांग को एकत्रित करता है।
  • कॉरिडोर-आधारित तैनाती: यह मांग को चिन्हित माल ढुलाई गलियारों में वास्तविक तैनाती के अवसरों में परिवर्तित करता है।
  • हितधारक संपर्क: प्लेटफॉर्म शिपर्स, LSPs, निर्माताओं, वित्तीय संस्थानों और चार्जिंग पॉइंट ऑपरेटरों (CPOs) को जोड़ता है।
  • चार्जिंग योजना: इससे मांग की स्पष्टता बढ़ेगी और कॉरिडोर-आधारित चार्जिंग अवसंरचना की योजना बनाने में सहायता मिलेगी।
  • व्यावसायिक उपयोगिता: PACT इलेक्ट्रिक मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहनों (e-MHDVs) की व्यावसायिक व्यवहार्यता को मजबूत करता है।