आर. शरथ

  • 08 Sep 2026

7 सितंबर, 2026 को मलयालम फिल्मकार आर. शरथ का 65 वर्ष की आयु में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

  • उन्होंने मलयालम सिनेमा में निर्देशन, पटकथा लेखन और कहानी लेखन के क्षेत्र में कार्य किया।
  • उनके करियर में फीचर फिल्में, लघु फिल्में और वृत्तचित्र शामिल रहे।
  • उनकी वर्ष 2000 की फिल्म ‘सायाह्नम’ को इंदिरा गांधी पुरस्कार मिला।
  • ‘सायाह्नम’ को 7 केरल राज्य फिल्म पुरस्कार भी प्राप्त हुए।
  • उनकी फिल्म ‘द डिज़ायर – ए जर्नी ऑफ ए वुमन’ ने 2011 के जिनेवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पुरस्कार जीता।
  • उन्होंने स्थिति, शीलाबथि, स्वयं और पैराडाइज जैसी फिल्मों का निर्देशन किया।
  • उनकी लघु फिल्मों में अचिंते कथा, चुमार चित्रंगल और महात्मा गांधी रोड शामिल हैं।