सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
भारत-श्रीलंका समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स-26’
- 21 Sep 2026
17 से 21 सितंबर, 2026 तक विशाखापत्तनम में भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘स्लिनेक्स-26’ (SLINEX-26) का 13वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास को बंदरगाह चरण और समुद्री चरण में आयोजित किया गया है।
मुख्य बिंदु
- भारतीय भागीदारी: भारतीय नौसेना की ओर से स्वदेशी पनडुब्बी-रोधी युद्धक पोत INS कवरत्ती और फ्लीट टैंकर INS ज्योति अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
- श्रीलंकाई भागीदारी: श्रीलंका नौसेना का प्रतिनिधित्व SLNS सिंदुराला कर रहा है।
- बंदरगाह चरण: इसमें पेशेवर संवाद, एक-दूसरे के पोतों का दौरा, सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों का आदान-प्रदान, योग, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं।
- समुद्री चरण: दोनों नौसेनाएं समुद्र में संयुक्त गतिविधियों के माध्यम से परिचालन समन्वय और इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाने का अभ्यास करेंगी।
- अभ्यास की शुरुआत: भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास SLINEX की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी और यह दोनों नौसेनाओं के बीच नियमित समुद्री सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।
- महासागर दृष्टिकोण: अभ्यास भारत के ‘महासागर’ (Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions—MAHASAGAR) दृष्टिकोण के अनुरूप सुरक्षित, स्थिर और समावेशी समुद्री क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।


