जोधपुर में ‘तरंग शक्ति-2026’ का ऑपरेशनल चरण शुरू

  • 28 Sep 2026

27 सितंबर, 2026 को भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर बहुपक्षीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ का ऑपरेशनल चरण शुरू किया।

मुख्य तथ्य

  • अवधि एवं थीम: अभ्यास 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक ‘पावर इन पार्टनरशिप’ थीम के साथ जोधपुर में आयोजित हो रहा है।
  • सात देश: ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, UAE, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका और बांग्लादेश की वायु सेनाएं अभ्यास में भाग ले रही हैं।
  • प्रमुख विमान: विदेशी बेड़े में F-35 लाइटनिंग-II, राफेल, F-16, A400M, MRTT, C-130, C-130J और KC-30A शामिल हैं।
  • प्रमुख उद्देश्य: संयुक्त प्रशिक्षण, ऑपरेशनल अनुभव के आदान-प्रदान और सहभागी वायु सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
  • अन्य गतिविधियां: अभ्यास में सेमिनार, औद्योगिक भ्रमण, सेखों मैराथन, विरासत भ्रमण और योग सत्र जैसी पेशेवर एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी होंगी।