‘द एनचांटिंग 8’ डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर लॉन्च

  • 30 Sep 2026

29 सितंबर, 2026 को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में पूर्वोत्तर भारत की पाक परंपराओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री श्रृंखला ‘द एनचांटिंग 8’ का ट्रेलर लॉन्च किया।

मुख्य तथ्य

  • आठ राज्यों पर केंद्रित: डॉक्यूमेंट्री पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों की स्थानीय पाक परंपराओं, समुदायों, संस्कृति और भौगोलिक विविधता को भोजन के माध्यम से प्रस्तुत करती है।
  • स्थानीय परंपराओं पर जोर: इसमें स्थानीय सामग्री, देशज ज्ञान, किसानों, खाद्य उत्पादकों और समुदायों से जुड़ी परंपराओं को प्रमुखता दी गई है।
  • MDoNER-NEC पहल: श्रृंखला को पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (MDoNER) और पूर्वोत्तर परिषद (NEC) का सहयोग प्राप्त है।
  • क्रियान्वयन: इसका क्रियान्वयन उत्तर पूर्वी क्षेत्र सामुदायिक संसाधन प्रबंधन सोसायटी (NERCRMS) के माध्यम से किया गया है।
  • व्यापक उद्देश्य: पहल का उद्देश्य पाक विरासत के साथ पूर्वोत्तर की कला, संस्कृति, प्राकृतिक परिदृश्य और आर्थिक संभावनाओं को व्यापक राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना है।