जवाहर द्वीप भारत का पहला प्लास्टिक-मुक्त ऑयल टर्मिनल बना

  • 03 Oct 2026

2 अक्टूबर, 2026 को मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने जवाहर द्वीप मरीन ऑयल टर्मिनल को भारत का पहला प्लास्टिक-मुक्त ऑयल टर्मिनल घोषित किया।

मुख्य तथ्य

  • प्लास्टिक-मुक्त टर्मिनल—जवाहर द्वीप को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक में कमी और टिकाऊ बंदरगाह संचालन की दिशा में प्लास्टिक-मुक्त घोषित किया गया।
  • स्वच्छता अभियान—यह घोषणा मुंबई के इंदिरा डॉक स्थित ग्रे गेट पर आयोजित स्वच्छता अभियान 2026 के दौरान की गई।
  • केंद्रीय मंत्री—पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने अभियान का नेतृत्व किया और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया।
  • जवाहर द्वीप टर्मिनल—यहां कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का संचालन होता है तथा वर्तमान में पांच जेटियां JD1 से JD5 हैं।
  • ओएसआर सुविधाएं—कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने बंदरगाह की ऑयल स्पिल रिस्पॉन्स (OSR) सुविधाएं भी राष्ट्र को समर्पित कीं।
  • आगे की पहल—मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने डॉक, आवासीय कॉलोनियों और तटीय क्षेत्रों में प्लास्टिक कम करने के प्रयास जारी रखने की बात कही।