भारत ने जताई COP31 में पेरिस समझौते पर प्रतिबद्धता

  • 07 Oct 2026

7 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्री-कोप31 बैठक में पेरिस समझौते के त्वरित कार्यान्वयन और मौजूदा जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने पर बल दिया।

मुख्य बिंदु

  • प्री-कोप31 बैठक का आयोजन: 5-8 अक्टूबर 2026 तक फिजी में आयोजित इस महत्वपूर्ण तैयारी बैठक की सह-मेजबानी संयुक्त रूप से ऑस्ट्रेलिया, फिजी और तुवालु देशों द्वारा की जा रही है।
  • कार्यान्वयन पर मुख्य फोकस: भारत ने वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5°C तक सीमित करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक संसाधनों और उच्च-प्रभाव वाले शमन पर जोर दिया।
  • COP31: संयुक्त राष्ट्र का यह 31वां वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP31) तुर्की के अंताल्या शहर में 9 से 20 नवंबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।