एम्स और यूनियन बैंक ने टीबी शोध के लिए साझेदारी की

  • 07 Oct 2026

6 अक्टूबर को एम्स नई दिल्ली और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने टीबी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए CSR पहल के तहत साझेदारी की है, जिसके तहत एम्स के मेडिसिन विभाग में टीबी पर एक नए शोध प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है।

मुख्य तथ्य

  • शोध प्रोजेक्ट का विषय: “माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के जीनोटाइप और फीनोटाइप का व्यापक अध्ययन तथा इसके क्लिनिकल प्रभाव” विषय पर यह परियोजना आधारित है।
  • शोध का उद्देश्य: इस परियोजना का उद्देश्य टीबी पैदा करने वाले जीवाणु की आनुवंशिक और जैविक विशेषताओं को समझना है।
  • क्लिनिकल प्रभाव पर अध्ययन: शोध के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि जीवाणु की आनुवंशिक और फीनोटाइपिक विशेषताओं का मरीज की बीमारी और उपचार पर क्या प्रभाव पड़ता है।
  • बेहतर टीबी प्रबंधन: इससे टीबी के बेहतर क्लिनिकल मैनेजमेंट के लिए महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रमाण जुटाने में मदद मिल सकती है