विशाखापत्तनम में स्वदेशी फ्लीट सपोर्ट शिप 'सूर्य' लॉन्च

  • 07 Oct 2026

6 अक्टूबर 2026 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम के हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में नौसेना के पहले स्वदेशी फ्लीट सपोर्ट शिप 'आईएनएस सूर्य' का जलावतरण किया।

मुख्य बिंदु

  • बुनियादी ढांचा अपग्रेड: इस अवसर पर पांचवें फ्लीट सपोर्ट शिप (FSS-5) की नींव (कील-लेइंग) रखी गई तथा उन्नत स्लिपवे-4 और 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ क्रेन का उद्घाटन हुआ।
  • रणनीतिक क्षमता: एचएसएल द्वारा स्वदेशी रूप से निर्मित यह 43,500 टन का पोत हिंद महासागर में नौसेना की पहुंच, रसद आपूर्ति और परिचालन क्षमता को सुदृढ़ करेगा।
  • आत्मनिर्भर विनिर्माण: मेक इन इंडिया के तहत निर्मित आधुनिक स्लिपवे और क्रेन से एचएसएल अब 45,000 डीडब्ल्यूटी (DWT) तक के बड़े जहाजों का निर्माण करने में सक्षम है।