अहमदाबाद में होगा BRICS पारंपरिक एवं स्वदेशी प्रदर्शनी खेल

  • 10 Oct 2026

12 अक्टूबर 2026 को अहमदाबाद के वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत BRICS पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल प्रदर्शनी 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्घाटन केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया करेंगे।

मुख्य बिंदु

  • आयोजन एवं उद्घाटन: यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा गुजरात सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।
  • उद्देश्य: यह आयोजन BRICS सदस्य और साझेदार देशों के प्रतिनिधिमंडलों को एक साथ लाकर पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल पद्धतियों का प्रदर्शन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विरासत संरक्षण और खेल के माध्यम से जन-से-जन सहयोग को बढ़ावा देगा।
  • प्रारूप: यह एक गैर-प्रतिस्पर्धी मंच है, जिसमें पारंपरिक खेल पद्धतियों का प्रदर्शन, दस्तावेजीकरण और आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  • भागीदार देश एवं खेल: बेलारूस, बोलीविया, ब्राजील, चीन, इथियोपिया, भारत, ईरान, कजाखस्तान, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात सहित 11 देश अपने पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन करेंगे।
  • भारतीय खेल: भारत की ओर से मल्लखंब, योगासन और कलारीपयट्टू का प्रदर्शन किया जाएगा।