CCEA ने IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दी

  • 15 Oct 2026

14 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने IDBI बैंक के रणनीतिक विनिवेश के तहत 60.72% हिस्सेदारी कनाडा की कंपनी 10955230 Canada Inc. (फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स की मूल समूह कंपनी से संबद्ध) को लगभग ₹52,878.08 करोड़ में बेचने की मंजूरी दी।

मुख्य तथ्य

  • हिस्सेदारी का विवरण: IDBI बैंक की कुल 60.72% बिक्री में भारत सरकार की 30.48% और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की 30.24% हिस्सेदारी शामिल है।
  • खरीदार: 10955230 Canada Inc., जिसकी मूल कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड है, को रणनीतिक खरीदार चुना गया।
  • शेष हिस्सेदारी: बिक्री के बाद सरकार के पास IDBI बैंक की 15% और LIC के पास 19% हिस्सेदारी बचेगी। सरकार को अपनी शेष हिस्सेदारी खुले बाजार में बेचने की अनुमति भी दी गई।
  • बोली प्रक्रिया: अक्टूबर 2022 में शुरू हुई प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया में पाँच इच्छुक पक्षों में से चार पात्र पाए गए और अंततः दो ने तकनीकी-वित्तीय बोलियाँ प्रस्तुत कीं।
  • नियामकीय मंजूरी: खरीदार को RBI की आवश्यक शर्तें पूरी करनी होंगी। सौदा पूरा होने पर यह भारत के वित्तीय क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) होगा।