सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
लद्दाख में ₹3,350 करोड़ की पाँच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
- 16 Oct 2026
15 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग ₹3,350 करोड़ की पाँच परियोजनाओं का उद्घाटन एवं लोकार्पण किया।
मुख्य तथ्य
- हवाई संपर्क: लेह के कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डे पर लगभग ₹650 करोड़ के नए टर्मिनल का उद्घाटन हुआ।
- रणनीतिक सड़क: लगभग ₹2,500 करोड़ की निम्मू–पदुम–दारचा सड़क राष्ट्र को समर्पित की गई। इससे संबंधित मार्ग पर यात्रा समय 12 घंटे से घटकर लगभग 3 घंटे होने का दावा किया गया है। यह सड़क लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करेगी।
- बिजली एवं जल संरक्षण: हनु जलविद्युत परियोजना और संबंधित ट्रांसमिशन नेटवर्क का लोकार्पण किया गया। साथ ही अमृत हिम सरोवर परियोजना के अंतर्गत निर्मित 40 जलाशय समर्पित किए गए।
- विरासत संरक्षण: लेह में ऐतिहासिक शैलचित्रों (Petroglyphs) के संरक्षण के लिए भारत के पहले पेट्रोग्लिफ संरक्षण पार्क का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य लद्दाख की प्राचीन शैलकला एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना है।
- लद्दाख में अवसंरचना विस्तार: प्रधानमंत्री के अनुसार, वर्ष 2019 के बाद सड़क नेटवर्क 1,800 किमी से बढ़कर 4,000 किमी से अधिक, प्रमुख पुल 19 से लगभग 75 तथा हेलीपैड 7 से 40 से अधिक हो गए हैं। नल जल कवरेज भी 3.5% से लगभग 99% पहुँचा है।
- सीमावर्ती विकास एवं पर्यटन: वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत 40 से अधिक सीमावर्ती बस्तियों को उन्नत किया जा रहा है। क्षेत्र में होमस्टे लगभग 150 से बढ़कर 3,000 और परिचालनरत ग्रीनहाउस की संख्या 11,000 बताई गई।
- शिक्षा एवं खेल: लेह में उत्कृष्टता केंद्र के निर्माण, IIT जम्मू और IIM जम्मू के प्रस्तावित सैटेलाइट परिसरों तथा लद्दाख की नई खेल नीति के माध्यम से युवाओं को उच्च शिक्षा, कौशल और खेल प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया।


