जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का IPO भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम

  • 24 Oct 2026

23 अक्टूबर, 2026 को जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ का IPO संपन्न हुआ। लगभग 1.39 करोड़ आवेदनों और 22.19 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ इसने भारतीय पूँजी बाजार में कई रिकॉर्ड स्थापित किए।

  • सबसे बड़ा IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स ने हुंडई मोटर इंडिया के वर्ष 2024 के ₹27,870 करोड़ के IPO का पिछला रिकॉर्ड पार किया।
  • रिकॉर्ड आवेदन: IPO को लगभग 1.39 करोड़ आवेदन प्राप्त हुए। यह विश्व में एक करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त करने वाला पहला IPO बना। इससे पहले अक्टूबर 2024 में वारी एनर्जीज के IPO को लगभग 97.33 लाख आवेदन मिले थे।
  • निर्गम की संरचना: IPO में लगभग 27 करोड़ नए शेयर जारी किए गए। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं था।
  • एंकर निवेशक: ₹8,110 करोड़ के एंकर हिस्से के लिए लगभग ₹2.5 लाख करोड़ की बोलियाँ मिलीं। कुल 212 निवेशक खातों और योजनाओं को शेयर आवंटित किए गए।
  • ऋण पुनर्भुगतान: कंपनी ने प्राप्त राशि में से ₹27,500 करोड़ तक का उपयोग अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम के ऋण चुकाने के लिए प्रस्तावित किया।
  • सूचीबद्धता: शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर और BSE तथा NSE पर सूचीबद्धता 28 अक्टूबर, 2026 को प्रस्तावित है।