NIFTEM-K ने भारत का पहला AI × फूड टेक हैकाथॉन आयोजित किया

  • 27 Oct 2026

24–25 अक्टूबर, 2026 को हरियाणा के कुंडली स्थित NIFTEM-K ने ‘हैक द फोर्क’ नामक भारत का पहला AI × फूड टेक हैकाथॉन आयोजित किया।

मुख्य तथ्य

  • आयोजन एवं सहयोग: 24 घंटे का यह हैकाथॉन फ्रांस की गैर-लाभकारी पहल ‘हैक द फोर्क’ और NIFTEM-K के सहयोग से आयोजित हुआ।
  • प्रमुख उद्देश्य: हैकाथॉन में वैकल्पिक प्रोटीन उद्योग की चुनौतियों का समाधान करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित तकनीकों के विकास पर जोर दिया गया।
  • प्रतिभागिता: प्रतियोगिता में 85 से अधिक टीमों ने आवेदन किया। इनमें 25 चयनित हुईं और 10 राज्यों की 22 टीमों के 90 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
  • नवाचार के क्षेत्र: प्रतिभागियों ने पौध-आधारित खाद्य पदार्थों, किण्वन तकनीक, पोषण सुधार, खाद्य सुरक्षा और खाद्य अपशिष्ट कम करने के लिए AI-आधारित समाधान प्रस्तुत किए।
  • पुरस्कार एवं प्रोत्साहन: प्रतियोगिता में कुल ₹1.5 लाख के पुरस्कार रखे गए। विजेता टीमों को NIFTEM-K के स्टार्टअप इनक्यूबेशन कार्यक्रम में प्रवेश का अवसर भी मिला।
  • NIFTEM-K: राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान, कुंडली (हरियाणा), खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय महत्त्व का संस्थान है।