भुवनेश्वर में RBI के डेटा सेंटर का उद्घाटन

  • 27 Oct 2026

25 अक्टूबर, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के भुवनेश्वर में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नवनिर्मित डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया।

मुख्य तथ्य

  • प्रमुख उद्देश्य: RBI की नई सुविधाओं का उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग अवसंरचना को मजबूत करना तथा वित्तीय प्रणाली की साइबर सुरक्षा और परिचालन विश्वसनीयता बढ़ाना है।
  • डेटा सेंटर: भुवनेश्वर का नया डेटा सेंटर RBI की महत्त्वपूर्ण बैंकिंग एवं भुगतान प्रणालियों के लिए सुरक्षित कंप्यूटिंग और डेटा प्रबंधन सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।
  • साइबर सुरक्षा संस्थान: नया प्रशिक्षण संस्थान बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों को साइबर हमलों की पहचान, रोकथाम और उनसे निपटने के लिए प्रशिक्षित करेगा।
  • चार डेटा सेंटर: नए परिसर में चार अत्याधुनिक डेटा सेंटर हैं, जिनमें RBI की महत्त्वपूर्ण भुगतान एवं निपटान प्रणालियाँ संचालित की जाएँगी।
  • परिसर का क्षेत्रफल: RBI की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का परिसर भुवनेश्वर में 18.55 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है।
  • आधारशिला: RBI के तत्कालीन गवर्नर शक्तिकांत दास ने 22 मार्च, 2023 को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।
  • टियर-IV प्रमाणन: परिसर को अपटाइम इंस्टीट्यूट का टियर-IV प्रमाणन मिला है। यह डेटा सेंटर की परिचालन विश्वसनीयता का सर्वोच्च अवसंरचना मानक है।