बिहार में एकीकृत विनिर्माण शहर गया लिमिटेड का शुभारंभ

  • 27 Oct 2026

24 अक्टूबर, 2026 को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बोधगया में बिहार एकीकृत विनिर्माण शहर गया लिमिटेड (BIMCGL) का औपचारिक शुभारंभ किया।

मुख्य तथ्य

  • BIMCGL का स्वरूप: यह गया एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर (IMC) के विकास और क्रियान्वयन के लिए गठित विशेष प्रयोजन कंपनी (SPV) है।
  • BIMCGL का गठन 6 जनवरी, 2025 को बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (BIADA) और राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) ने किया था। दोनों की 50-50% हिस्सेदारी है।
  • परियोजना का स्थान: गया जिले के डोभी प्रखंड में 1,670 एकड़ में विकसित होने वाला यह क्लस्टर अमृतसर–कोलकाता औद्योगिक गलियारे (AKIC) का हिस्सा है।
  • नए निवेश समझौते: कार्यक्रम में लगभग 300 एकड़ औद्योगिक भूमि के लिए 12 कंपनियों से समझौते हुए। बिहार सरकार के अनुसार प्रस्तावित निवेश ₹4,092 करोड़ है।
  • इस दौरान मुख्यमंत्री ने BIMCGL की वेबसाइट, लोगो और एकीकृत भूमि आवंटन पोर्टल का शुभारंभ किया।